फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Electricity worker who went to repair transformer was attacked with an axe in damoh

Damoh News: ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; मामला दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 11:27 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

Damoh: ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली विभाग के कर्मचारी पर एक सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कर्मचारी ने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Electricity worker who went to repair transformer was attacked with an axe in damoh
कुल्हाड़ी से हमला करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के लक्ष्मणकुटी गांव के मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली विभाग के कर्मचारी पर एक सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कर्मचारी ने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जिससे वह घायल हो गया। तभी गजेंद्र दुबे, मनीष तिवारी और आसपास के दुकानदारों ने भी आरोपी को पकड़ लिया और मामला शांत कराया, पर आरोपी बाद में भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह घटना रविवार शाम की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को वायरल हुआ है। आरोपी लाइट बंद होने से गुस्से में था। करैया राख गांव निवासी आउटसोर्स कर्मचारी चंपा पटेल ने बताया कि महंतपुर गांव का बिजली ट्रांसफर बंद होने की सूचना मिलने पर वह शनिवार दोपहर मेंटेनेंस काम करने गया था। वापस आते समय लक्ष्मणकुटी मंदिर के पास एक दुकान पर वह बैठा था, वह कुछ आगे बढ़ा, इसी दौरान महंतपुर गांव निवासी परमलाल अहिरवार आया कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जो उसके हाथ में आकर लगी। तभी आसपास खड़े लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग निकला। आरोपी लाइट बंद होने से गालियां दे रहा था। उसके बाद घायल ने देहात थाना जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 118(1),351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में गनीमत यह रही कि आरोपी ने कुल्हाड़ी सीधे सिर पर नहीं मारी नहीं तो कर्मचारी की जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed