फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh During SDM's inspection, the reality of education system was exposed

Damoh News: एसडीम के निरीक्षण में खुली पोल, कहीं शौचालय में मिला ताला तो कहीं बच्चे नहीं पढ़ पाए किताब

Thu, 28 Nov 2024 10:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2024 10:56 PM IST
सार

दमोह जिले के एसडीएम सौरव गंधर्व ने तेंदूखेड़ा के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया, जहां कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, खराब मध्यान भोजन, शौचालय में ताला और किताबों की कमी पाई गई। एसडीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए, साथ ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Damoh During SDM's inspection, the reality of education system was exposed
निरीक्षण करते एसडीम

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा अनुविभाग के एसडीएम सौरव गंधर्व ने गुरुवार को ब्लॉक के कई शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ स्कूलों में शौचालय में ताला लटका था। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह थी कि बच्चों के मध्यान भोजन की थालियां तक नहीं मिलीं, जिससे बच्चे भोजन नहीं कर पाए। इसके अलावा, कुछ स्कूलों में छात्रों को किताबें भी नहीं मिलीं। यह देखकर एसडीएम गुस्से में आ गए और शिक्षकों को फटकार लगाई।

विज्ञापन

एसडीएम ने तेंदूखेड़ा के बमोहरी प्राथमिक और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया, जहां सीमेंट की बोरियां रखी मिलीं, छात्रों की कॉपियां लंबे समय से चेक नहीं की गई थीं, और मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी खराब थी। इसके अलावा, पानी की व्यवस्था भी नहीं थी और शौचालय में ताला लगा था। एसडीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए बीआरसी को नोटिस जारी करने और जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पिंडराई स्कूल में भी यही स्थिति थी, जहां बच्चे स्वयं थाली धोते हुए मिले और भोजन की गुणवत्ता में भी कमी थी। बच्चों ने यह भी बताया कि गणित की क्लास काफी समय से नहीं लगी थी, और तीसरी कक्षा के बच्चों के पास किताबें नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल खमरिया का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने वहां भी तीन अनुपस्थित शिक्षकों को पाया, जिनमें लखन सिंह ठाकुर, रमाकांत धुर्वे और दामोदर नामदेव शामिल थे। एसडीएम ने तीनों शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने करीब छह स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें कई कमियां पाई गईं। उन्होंने बीईओ, बीआरसी और जनशिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
 

निरीक्षण करते एसडीम

निरीक्षण करते एसडीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed