फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Damoh may get gift of air taxi in cabinet meeting, demand being put forward by three ministers

Damoh News: कैबिनेट की बैठक में दमोह को मिल सकती है एयर टैक्सी की सौगात, तीन मंत्री कर चुके मांग का समर्थन

Fri, 04 Oct 2024 08:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ के पास सीतानगर गांव में बनी इस हवाई पट्टी का निर्माण करीब 50 साल पहले हुआ था। जिस पर एक बार ही मिनी प्लेन उतारा गया। इस हवाई पट्टी का निर्माण मायसम सीमेंट फैक्ट्री ने कराया था।

विज्ञापन
Damoh Damoh may get gift of air taxi in cabinet meeting, demand being put forward by three ministers
सीतानगर जाने के लिए लगा संकेतक

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के सिंग्रामपुर में शनिवार पांच अक्टूबर को कैबिनेट बैठक होने वाली है। इसमें दमोह जिले को एयर टैक्सी की सौगात मिलने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो जिले के लोगों के लिए यह बड़ा तोहफा हो सकता है। यह इसलिए भी संभव हो सकता है, क्योंकि दमोह जिले से दो राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और लखन पटेल के अलावा दमोह के पूर्व सांसद और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी दमोह की जर्जर हवाई पट्टी की मरम्मत कर उसे आवागमन के लिए बनाने का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कैबिनेट बैठक की तैयारी का जायजा लेने तीनों मंत्री सिंग्रामपुर पहुंचे तो उन्होंने सीतानगर गांव में बनी हवाई पट्टी को दुरुस्त कर एयर टैक्सी सुविधा बहाल करने पर अपनी बात मीडिया के सामने रखी। इन तीनों मंत्रियों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई है कि वह कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से दमोह जिले के लिए यह सौगात मांगेंगे।
विज्ञापन


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हवाई पट्टी दमोह में है यदि उसकी मरम्मत होगी तो उपयोग भी हो सकता है। पथरिया विधानसभा से विधायक और प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि नरसिंहगढ़ स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री ने राजस्व विभाग से लीज पर जमीन लेकर इस हवाई पट्टी का निर्माण कई साल पहले करवाया था। उनकी लीज समाप्त हो चुकी हो और जमीन वापस राजस्व विभाग के पास पहुंच गई है। वहां पर काफी स्ट्रक्चर अभी भी बना है, केवल हवाई पट्टी की यदि मरम्मत कर दी जाए तो यहां पर विमान का आवागमन शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा भी है कि प्रत्येक जिले को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए और इसलिए दमोह के लिए यहां काफी संभावनाएं दिख रही हैं। लखन पटेल ने कहा कि वह अपने साथी मंत्री धर्मेंद्र सिंह और वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के माध्यम से कैबिनेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने यह बात रखेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस कैबिनेट की बैठक में दमोह को यह सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार ही उतारा गया प्लेन
दमोह जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ के पास सीतानगर गांव में बनी इस हवाई पट्टी का निर्माण करीब 50 साल पहले हुआ था। जिस पर एक बार ही मिनी प्लेन उतारा गया। इस हवाई पट्टी का निर्माण मायसम सीमेंट फैक्ट्री ने कराया था। सीमेंट कंपनी के पुराने कर्मचारी इब्राहिम खान बताते हैं कि कंपनी के पहले मालिक बिरला मिनी प्लेन से वर्ष 1998,99 ने यहां आए थे और उनके लिए ही हवाई पट्टी बनाई गई थी। उसके बाद इस हवाई पट्टी का उपयोग कभी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed