{"_id":"672711a4fb8dd226b30d1379","slug":"damoh-constable-going-on-duty-bike-collided-with-buffalo-died-in-district-hospital-dead-body-sent-to-graha-district-damoh-news-c-1-1-noi1223-2277736-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षक की बाइक भैंस से टकराई, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षक की बाइक भैंस से टकराई, मौके पर मौत
Sun, 03 Nov 2024 03:19 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:19 PM IST
सार
सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी प्रसून दमोह कोतवाली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अपने घर जा रहे थे, इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में आरक्षक की मौत।
विस्तार
दमोह कोतवाली में पदस्थ एक आरक्षक शनिवार रात ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास उसकी बाइक सड़क पर खड़ी भैंस से टकरा गई। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शव को गढ़ाकोटा रवाना किया गया। आरक्षक की असमय मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है, क्योंकि वह रात में अपने साथियों से मिलकर ही घर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी प्रसून पिता राम चरण खेहुरिया (30) दमोह कोतवाली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वे पुलिस लाइन स्थित अपने घर जा रहे थे। होमगार्ड ग्राउंड के पास जबलपुर मार्ग पर बृजवासी रेस्टोरेंट के सामने उनकी बाइक सड़क पर खड़ी भैंस से टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई और सीएसपी जिला अस्पताल पहुंचे। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, लाइन ऑफिसर दिनेश गोस्वामी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से शव को गढ़ाकोटा निवास के लिए रवाना किया गया।

आरक्षक के शव को किया जा रहा रवाना