{"_id":"66d8503a287317b12d0a2d6f","slug":"damoh-congress-bullock-cart-yatra-demonstration-held-in-patharia-demanding-increase-in-support-price-of-soybean-damoh-news-c-1-1-noi1223-2068302-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा, पथरिया में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा, पथरिया में प्रदर्शन
Wed, 04 Sep 2024 06:07 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:07 PM IST
सार
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल सबसे ज्यादा बोई जाती है। इसलिए मध्य प्रदेश को सोया स्टेट का नाम भी दिया गया है। लेकिन यह आगे तभी बरकरार रहेगा, जब किसानों को इससे मुनाफा होगा, इसलिए दाम बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर सवार कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस नेताओं ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर बैलगाड़ी यात्रा निकाली और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर समर्थन मूल्य में बिकने वाले सोयाबीन के दाम बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस नेता बैलगाड़ी पर कंधे पर हल रखकर चल रहे थे। साथ ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी शामिल थे। पथरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि करीब 12 साल पहले किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य चार हजार रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा था, जो आज भी जारी है। लेकिन इस समय किसानों को प्रति क्विंटल 3,000 से 3,500 रुपये उपज का खर्च आ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए समर्थन मूल्य के दाम बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है। लेकिन यहां किसान कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार तत्काल सोयाबीन के समर्थ मूल्य का रेट बढ़ाकर 6,000 रुपये करे। मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल सबसे ज्यादा बोई जाती है और इसलिए मध्यप्रदेश को सोया स्टेट का नाम भी दिया गया है। लेकिन यह आगे तभी बरकरार रहेगा, जब किसानों को इससे मुनाफा होगा और मुनाफा के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
