फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh collector appeals to people to remove encroachment on road themselves or else it will be confiscated

Damoh News: दमोह कलेक्टर ने लोगों से की अपील, सड़क का अतिक्रमण खुद हटा लें नहीं तो होगी जब्ती

Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
सार

दमोह कलेक्टर ने अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू कर लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा, सड़क का अतिक्रमण खुद हटा लें नहीं तो जब्ती होगी।

विज्ञापन
Damoh collector appeals to people to remove encroachment on road themselves or else it will be confiscated
बस स्टैंड पर सड़क तक रखा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा अब शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है, अपना अतिक्रम खुद हटा लें नहीं तो हम जब्त करेंगे।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। आज ऐसा कोई चौराहा नहीं जो अतिक्रमण की चपेट में न हो। उसे हटाने के लिए अब दमोह कलेक्टर कोचर के द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, इसके तहत सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


अभियान शुरू होने से पहले कलेक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि जिन लोगों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण किए गए हैं, वह तत्काल ही अपने अतिक्रमण हटा लें। यदि प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाती है तो उनकी सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि असुविधा से बचने के लिए लोग शहर के अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने कहा कि जनता से जो फीडबैक आ रहा है, उसमें अतिक्रमण के कारण लोग ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों से भी अपील है कि वह अपनी दुकान के सामने सड़क पर जो सामग्री जमा कर लेते हैं, उससे भी काफी अवरोध हो रहा है, वैसा न करें। पहले अनाउंसमेंट कर मुनादी कर लोगों को समझने का प्रयास किया जाएगा और उसके बाद तत्काल ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शहर के अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, किसान भवन, घंटाघर, कचौरा शॉपिंग सेंटर, टाकीज चौराहा यहां पर दुकानदारों के द्वारा अपनी सामग्री सड़क तक रखी जाती है। इस कारण से दिन में कई बार जाम लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed