फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Case registered against seven in the case of arson in a truck and death of a youth in Pathariya

Damoh News: खड़े वाहन से टकराकर युवक की मौत, लोगों ने गुस्से में फूंक दिया ट्रक, सात पर केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 10:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2024 10:48 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के पथरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Damoh: Case registered against seven in the case of arson in a truck and death of a youth in Pathariya
हादसे के बाद ट्रक में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत के बाद कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने पथरिया भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल सहित सक्रिय कार्यकर्ता संदीप पटेल, कुलदीप पटेल, गोविंद पटेल, सरमन पटेल, मनोज अग्रवाल, हेमंत मिश्रा, छांवर नामदेव सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें कि 16 दिसंबर की रात पथरिया में आकाश बहेरिया की गढ़ाकोटा रोड पर खड़े ट्रक में टकराने से मौत हो गई थी। इसको लेकर गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पर लगाए आरोप
ट्रक में आग लगाए जाने की घटना के बाद पथरिया थाने में रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवा थाना प्रभारी से वार्तालाप कर रहे हैं। जिसमें पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना देने के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर थाना प्रभारी से बहस कर रहे थे। साथ ही नगर में जुआ-सट्टा खेले जाने और शराब बिकने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी भी कुछ युवाओं को धमकाते चिल्लाते नजर आ रहे थे। इसमें जिन लोगों ने बहस की उन्हीं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो कि नगर में एक चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक
दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जबेरा थाना के कलेहरा खेड़ा एवं गहरा गांव के बीच शनिवार रात दो ट्रक आपस में टकरा गए जिसमें एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक परसु पाल निवासी पलेरा टीकमगढ़ ने बताया कि ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीजी सीसी 7993 पर लोहा एंगल लोड करके रायगढ़ से ग्वालियर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे कलेहरा खेड़ा के पास सड़क पर सामने से गोवंश का झुंड आ रहा था। जिसको बचाने के चक्कर में ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। जिसमें मुझे मामूली सी चोटें आई हैं। गनीमत रही की क्लीनर साइट कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed