फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Cabinet meeting being held in Sigrampur on October 5, entire cabinet will be present

Damoh News: पांच अक्टूबर को सिंग्रामपुर में MP सरकार कैबिनेट बैठक, सीएम यादव समेत सभी मंत्री होंगे शामिल

Tue, 24 Sep 2024 09:09 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 09:09 AM IST
सार

मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है, जो वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित होगी। सिंग्रामपुर एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जहां रानी दुर्गावती का सिंगोरगढ़ किला मौजूद है।

विज्ञापन
Damoh Cabinet meeting being held in Sigrampur on October 5, entire cabinet will be present
अधिकारियों से चर्चा करते मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के सिंग्रामपुर में आगामी 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस विशेष बैठक को वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित किया जाएगा। दमोह जिले के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी विधानसभा क्षेत्र में सरकार की कैबिनेट बैठक हो रही है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को इस बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जबेरा विधायक और मध्यप्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन


मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है, जो वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित होगी। सिंग्रामपुर एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जहां रानी दुर्गावती का सिंगोरगढ़ किला मौजूद है और यह उनका कार्यक्षेत्र भी रहा है। बैठक की तैयारियों के तहत मंत्री लोधी ने सिंग्रामपुर में खेल मैदान, रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल, गुबरा में हेलिपैड स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से संबंधित चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed