फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Brothers riding a bike returning with fertilizer were hit by a tractor

Damoh News: खाद लेकर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 16 Oct 2024 02:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 02:52 PM IST
सार

खाद लेकर लौट रहे चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
damoh Brothers riding a bike returning with fertilizer were hit by a tractor
घायल का चल रहा इलाज

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहारी गांव के नजदीक मंगलवार रात को खाद लेकर आ रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लुहारी निवासी आकाश पुत्र काशीराम पटेल, 27 वर्ष और भूपत पुत्र निरपत पटेल 25 वर्ष बाइक से खाद लेने हटा गए थे। मंगलवार रात जब वे वापस लौट रहे थे तब लुहारी के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों को सूचना मिलने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि भूपत की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


हादसा दमोह देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा के समीप हुआ। वाशु पटेल अपने रिश्तेदार बेनी प्रसाद पटेल (65 वर्ष) को बाइक से लेकर जा रहे थे। मुस्की बाबा के पास पानी की टंकी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बेनी प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जबकि वाशु का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed