फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh BJP MLA accused of getting party membership for college students

Damoh News: भाजपा MLA पर कॉलेज के छात्रों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आरोप, विधायक ने कही यह बात

Thu, 26 Sep 2024 12:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 12:14 PM IST
सार

हटा विधायक उमा देवी खटीक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर शासकीय राघवेंद्र सिंह हजारी कॉलेज पहुंचीं, जहां छात्र-छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी। जैसे ही यह जानकारी विद्यार्थी परिषद को मिली, उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Damoh BJP MLA accused of getting party membership for college students
कॉलेज से बाहर निकलतीं विधायक

विस्तार

दमोह जिले की हटा विधानसभा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक पर शासकीय कॉलेज के छात्रों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आरोप एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया है। कॉलेज में विधायक के मौजूद होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, विधायक खटीक का कहना है कि ऐसा नहीं है, वह कॉलेज का निरीक्षण करने गई थीं।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर हटा विधायक उमा देवी खटीक अपने बेटे प्रिंसदीप खटीक और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर शासकीय राघवेंद्र सिंह हजारी कॉलेज पहुंचीं, जहां छात्र-छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी। जैसे ही यह जानकारी विद्यार्थी परिषद को मिली, उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और "कॉलेज में राजनीति नहीं चलेगी" के नारे लगाए। कॉलेज का माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कॉलेज पहुंची और मुख्य द्वार का ताला खुलवाया। इसके बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ हंसते हुए बाहर निकलीं। विधायक के बाहर निकलते समय भी छात्रों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों और कॉलेज प्राचार्य पीके ढाका के बीच भी बहस हुई। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को घेरकर उनसे कई सवाल किए। विद्यार्थी परिषद के निखिल रजक ने बताया कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं चलेगी। कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई काम करेंगी।


छात्रों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया ग्रुप पर सदस्यता लिंक डाली जा रही है। कॉलेज में किसी भी राजनीतिक पार्टी का हस्तक्षेप या सदस्यता अभियान नहीं होना चाहिए। इस आरोप पर विधायक उमा देवी खटीक का कहना है कि वह कॉलेज के निरीक्षण के लिए गई थीं। कॉलेज की व्यवस्थाएं देखी हैं और छात्रों की बातें ऊपर तक पहुंचाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed