फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Auto carrying 21 laborers for harvesting went out of control and overturned In Damoh

Damoh News: कटाई करने 21 मजदूरों को लेकर जा रहा ऑटो बेकाबू होकर पलटा, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

Tue, 01 Oct 2024 05:34 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

Damoh: मंगलवार सुबह 21 मजदूरों से भरा सवारी ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलटा और उल्टा हो गया। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
Auto carrying 21 laborers for harvesting went out of control and overturned In Damoh
सड़क पर पलटा ऑटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह में ऑटो चालकों की मनमानी लगातार जारी है और लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। मंगलवार को फिर एक ऑटो पलट गया। जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाना के घाट पिपरिया से 21 मजदूर फसल कटाई के लिए ऑटो में सवार होकर मंगोलपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


पटेरा थाना के छोटी तिदोनी गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उल्टा हो गया। जिससे ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। ऑटो पलटते ही लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना में दो मजदूरों को ज्यादा चोट आई थी, जिन्हें इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थय केंद्र भेजा गया। वहीं 19 मजदूर सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


मजदूरों को यह पता नहीं चल पाया कि किस कारण से ऑटो पलट गया। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आए ऑटो सवार नौ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने क्षमता से अधिक सवारियां भरने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ और यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कई ऑटो चालक अपनी मनमानी पर उतारु हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में केवल दो लोगों को चोट आई है, नहीं तो जिस प्रकार से ऑटो पलटकर उल्टा हुआ है। इस घटना में कई लोगों को चोट आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed