फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Auto and bike rider collide on Damoh Chhatarpur State Highway, two dead, 6 seriously injured, undergoing treatment at district hospital

Damoh News: दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर ऑटो और बाइक सवार की टक्कर, दो की मौत 6 गंभीर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 26 Dec 2024 02:37 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Damoh Auto and bike rider collide on Damoh Chhatarpur State Highway, two dead, 6 seriously injured, undergoing treatment at district hospital
घटना स्थल पर खड़ा ऑटो

विज्ञापन

दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के मारा गांव के समीप बुधवार की रात एक सवारी ऑटो और बाइक सवार के बीच चक्कर हो गई। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से गुजर रही 108 एंबुलेंस के द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव अस्पताल के शव ग्रह में रखवाय गए हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल अशोक रैकवार ने बताया कि वह अपने साथी भूरे, गोबिंद के साथ पुताई काम करने दमोह गए थे।
वहां से वापस नरसिंहगढ़ ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। रास्ते में एक युवक और उसकी पत्नी भी सवार हो गए। मारा गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे दो बाइक सवार ऑटो में टकरा गए इसके बाद ऑटो पलट गया और सभी घायल हो गए। इसी दौरान बटियागढ़ से लौट रही 108 एंबुलेंस के पायलट ने घायलों को सड़क पर देखा तो वह सभी को उठाकर जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ऑटो सवार भूरे ठाकुर निवासी नरसिंहगढ़ और बाइक सवार मोहित रजक निवासी हीरदेपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पवन पिता रामदास अहिरवाल निवासी पायरा 20, अशोक पिता मनू रैकवार निवासी नरसिंहगढ़, गोविंद, मोहन पिता पप्पू पटेल निवासी सागर नाका 28, अशोक श्रीवास्तव और नीलिमा श्रीवास्तव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दे दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर काफी अधिक ब्लैक स्पॉट हैं। जहां प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार के संकेतक नहीं लगाए हैं। पूरे जिले में सबसे अधिक सड़क हादसे दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर ही होते हैं जिसमें लोगों की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed