फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A goods train passed over an old man in Damoh but his life was still saved

Damoh News: ट्रैक पर लेट गया बुजुर्ग, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी…बच गई जान; बांदकपुर स्टेशन की घटना

Sun, 01 Sep 2024 09:26 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 09:26 AM IST
सार

MP: दमोह कटनी रेल ट्रेक के बीच बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति रेल पटरियों के बीच जाकर लेट गया। इसी बीच मालगाड़ी पटरियों से गुजरी, लेकिन बुजुर्ग की जान बच गई केवल उसकी तौलिया फट गई।

विज्ञापन
A goods train passed over an old man in Damoh but his life was still saved
स्ट्रेचर पर बैठा बुजुर्ग

विस्तार

दमोह कटनी रेल ट्रेक के बीच बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति रेल पटरियों के बीच जाकर लेट गया। इसी बीच मालगाड़ी पटरियों से गुजरी, लेकिन बुजुर्ग की जान बच गई केवल उसकी तौलिया फट गई। लोगों ने बुजुर्ग को लेटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर बांदकपुर चौकी पुलिस, डायल 100 टीम पहुंची। पुलिस और लोगों की मदद से बुजुर्ग को पटरियों के बीच से उठाकर लाया गया। जहां उसे उल्टियां हो रही थी और वह न कुछ बोल पा रहा था न बैठ पा रहा था।
विज्ञापन


इधर, हालत ठीक नहीं होने पर डायल 100 से जिला अस्पताल भेजा गया। बांदकपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया ने बताया कि बुजुर्ग पथरिया क्षेत्र के साहू समाज का बताया गया है। उसका नाम पता नहीं चल सका, क्योंकि वह कुछ बोल नहीं रहा। स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बांदकपुर स्टेशन के आगे अज्ञात कारण से ट्रेन से कटने जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक भगवान दास दहिया, एएसआई गर्जन सिंह के साथ डायल 100 पुलिस सभी ने मौके पर पहुंच कर तुरंत अज्ञात व्यक्ति की जान बचाई। यदि थोड़ी देर हो जाती तो व्यक्ति की जान जा सकती थी। बुजुर्ग यहां कैसे आया इसकी जानकारी नहीं लगी है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से पटरियों के बीच लेटा था, लेकिन उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed