{"_id":"66a8e74b95e2d714190a5c9e","slug":"damoh-accused-arrested-while-hunting-deer-and-taking-it-on-bike-action-taken-by-raneh-police-damoh-news-c-1-1-noi1223-1945355-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: हिरण का शिकार कर बाइक से ले जाते समय आरोपी गिरफ्तार, रनेह पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: हिरण का शिकार कर बाइक से ले जाते समय आरोपी गिरफ्तार, रनेह पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 30 Jul 2024 07:27 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:27 PM IST
सार
Damoh: रनेह थाना अंतर्गत हटा रनेह रोड पर बिला के पास बाइक सवार दो युवक हिरण का शिकार कर शव को ले जा रहे थे। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर हिरन का शव बरामद क लिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते डॉक्टर
विस्तार
दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हिरण का शिकार कर शव को बाइक से ले जाते समय आरोपी को रनेह थाना पुलिस ने पकड़ा है। इसके बाद वन विभाग को सूचित कर हिरण का पोस्टमार्टम किया गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार रनेह थाना अंतर्गत हटा रनेह रोड पर बिला के पास बाइक सवार दो युवक हिरण का शिकार कर शव को ले जा रहे थे।
इस बात की जानकारी मुखबिर ने पुलिस को दी और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर हिरण का शव बरामद किया। आरोपी गुड्डू पिता भगवान सिंह 38 निवासी सड़क हरदुआ अपने एक अन्य साथी के साथ कुंवरपुर बिला के पास मृत हिरण का शव लेकर जा रहा था। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भाग निकला और गुड्डू पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा मृत हिरण के शव को वन विभाग की सहायता से पशु चिकित्सालय हटा भिजवाया। जहां डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। डीएफओ एमएस ऊके ने बताया कि हिरण का शिकार कर आरोपी शव को लेकर जा रहे थे, जिसे रनेह पुलिस ने पकड़ा है। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।