{"_id":"65ad0aaaf8cd3fa4ed013fc3","slug":"damoh-accident-truck-hits-car-of-former-district-panchayat-president-of-damoh-driver-injured-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Accident: दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Accident: दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल
Sun, 21 Jan 2024 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:44 PM IST
सार
दमोह में एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी बैठे थे। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। कार चालक घायल हुआ है। घटना शनिवार रात की है।
बता दें कि हटा-पन्ना स्टेट हाईवे स्थित अंधियारा बगीचा में यह हादसा हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कुर्मी क्षत्रिय समाज के नेता शिवचरण पटेल की डस्टर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
शिवचरण पटेल बछामा गांव स्थित फार्म हाउस से वापस गांधी वार्ड हटा आवास लौट रहे थे। तभी हटा थाना क्षेत्र के अंधियारा बगीचा एरिया में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवचरण पटेल बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे में कार चालक को चोट आई है।
विज्ञापन
यह हादसा अंधियारा बगीचा के समीप क्रॉसिंग करते समय हुआ है। दरअसल गेहूं से भरा ट्रक दमोह से गैसाबाद की ओर से आ रहा था। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल भी बछामा से लौट रहे थे। इसी दरम्यान हटा के अंधियारा बगीचा के समीप हटा पन्ना स्टेट हाइवे पर क्रासिंग करते समय ओवरटेक कर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हटा थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।