फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A ten feet python rescued by the forest deparment from a farm

Damoh News: किसान के खेत में बैठे दस फीट के अजगर ने बिल्ली को निगला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 27 Aug 2024 04:27 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा रेंजर सृष्टि जैन ने बताया की सुबह सुचना मिली थी कि बिलतरा गांव में अजगर है। उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। अजगर की लंबाई लगभग दस से बारह फीट थी। उसने बिल्ली को निगला हुआ था। 

विज्ञापन
Damoh A ten feet python rescued by the forest deparment from a farm
बिल्ली को निगलकर बैठा अजगर

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के केवलारी बिट अंतर्गत बिलतरा गांव में मंगलवार सुबह एक 10 फीट लंबे अजगर ने एक बिल्ली को निगल लिया। ग्रामीणों ने यह देखकर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


अजगर किसान रेबन सिंह के खेत में छिपा बैठा था। जैसे ही खेत मालिक की नजर पड़ी, उसने देखा कि अजगर एक बिल्ली को निगल रहा था। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत चीखते हुए भागकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को बुलाया गया। तेंदूखेड़ा रेंजर सृष्टि जैन ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बिलतरा गांव में एक अजगर देखा गया है। मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर की लंबाई लगभग 10 से 12 फीट थी, और वह बिल्ली को निगलकर बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed