फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh huge fire broke out in hardware shop due to short circuit loss of lakhs of rupees incident of Madiado

Damoh News: शार्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, मडियादो की घटना

Sun, 15 Dec 2024 12:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

राजकुमार अग्रवाल की निजी दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए वह अपने छोटे भाई राकेश अग्रवाल के कियोस्क सेंटर में हार्डवेयर दुकान संचालित कर रहे थे। शनिवार रात आगजनी में दोनों भाइयों को लाखों रुपये का नुकसान का हुआ है।

विज्ञापन
Damoh huge fire broke out in hardware shop due to short circuit loss of lakhs of rupees incident of Madiado
दुकान से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले मड़ियादो गांव में ग्राम पंचायत भवन के सामने शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग से हार्डवेयर का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इसी दुकान में कियोस्क सेंटर भी संचालित था। वहां रखा कम्यूटर उपकरण सहित फर्नीचर व अन्य सामग्री भी जलकर ख़ाक हो गई। देर रात लगी भीषण आग से दुकान में रखी बाइक और दूसरे कमरे में रखा अनाज और अन्य सामान भी जल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


लोगों ने रात करीब दो बजे जैसे ही दुकान में आग लगी देखी, आसपास के बोरबेल से आग बुझाने की कोशिश की। हटा नगर पालिका से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक आग से सब कुछ जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकुमार अग्रवाल की निजी दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए वह अपने छोटे भाई राकेश अग्रवाल के कियोस्क सेंटर में हार्डवेयर दुकान संचालित कर रहे थे। शनिवार रात आगजनी में दोनों भाइयों को लाखों के नुकसान का हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है, परिवार का भरण पोषण उसी दुकान से होता था। इस आगजनी में हार्डवेयर की लाखों रुपये की सामग्री जल गई और कियोस्क बैंक भी आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed