{"_id":"65f55cfdc15f17927f0efa3a","slug":"cousin-attacked-with-knife-over-minor-dispute-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई ने किया चाकू से हमला, गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई ने किया चाकू से हमला, गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sat, 16 Mar 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:19 PM IST
सार
Damoh: दमोह में मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
घायल पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले अस्पताल चौराहे के पास बने मानस भवन के सामने मामूली कहासुनी पर एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। तत्काल ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक सोनू बंसल के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि उनका बेटा मानस भवन के पास खड़ा हुआ था, तभी अचानक आकाश बंसल ने आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके बीच पहले से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि अचानक क्या हो गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल का इलाज करवाया और साथ में उसके बयान भी दर्ज किए हैं, जिसमें घायल ने बताया कि आकाश बंसल ने उसे चाकू मारा है, जो उसका चचेरा भाई है। अस्पताल चौकी ने यह जानकारी कोतवाली भेज दी है और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
