फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Consumers were cooking food on heater by complaining about meter closure

Damoh News: मीटर बंद की शिकायत बताकर हीटर पर पका रहे थे खाना, पकड़ी गई बिजली चोरी, 26 से अधिक प्रकरण दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 12:42 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:42 PM IST
सार

दमोह शहर में बिजली चोरी के 26 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चार लाख छह हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इस दौरान एक जगह तो मीटर बंद की शिकायत करते हुए उपभोक्ता हीटर पर खाना पकाते मिले हैं।  

विज्ञापन
Consumers were cooking food on heater by complaining about meter closure
हीटर जब्त करते अधिकारी

विस्तार

दमोह शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में मीटर खराब होने की शिकायत बताकर उपभोक्ता हजार-हजार वॉट के हीटर जलाकर उन पर खाना बना रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी जब मीटर बंद होने की शिकायत की जांच करने पहुंचे तो देखा कि उपभोक्ता बिजली के मीटर को बंद कर हीटर पर खाना बना रहे हैं। इसके बाद हीटर जब्त कर बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया। बिजली चोरी के 26 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


बिजली कंपनी दक्षिण संभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसके साथ ही मीटर बंद होने की शिकायत भी शामिल थी। नोहटा क्षेत्र में बिजली कर्मचारी जांच करने पहुंचे तो देखा कि ग्रामीण बिजली चोरी कर रहे हैं। मीटर बंद कर हजार वॉट के हीटर जलाकर उन पर खाना बना रहे हैं। चार लोगों पर बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए। ग्रामीण मीटर खराब कर घरेलू उपयोग के लिए हीटर का उपयोग कर रहे थे। यह हीटर 1.5 से 2 किलो वाट तक के होते हैं, जो एक एसी के बराबर बिजली खपत करते हैं। पिछले दिनों भी बिजली के आठ मामले बनाए गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए विद्युत भार को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य रूप से हीटर से बिजली का दुरुपयोग करने वाले के ऊपर कारवाई की जाएगी। दमोह दक्षिण संभाग के कार्यपालन अभियंता एमएल साहू ने बताया कि दमोह शहर में अभी तक 26 बिजली चोरी के प्रकरण बनाए गए हैं। चार लाख छह हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में भी नहीं बढ़ा बिजली बिल
ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ता अधिक संख्या में हीटर जला रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कई उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कर घरेलू उपकरण चला रहे थे। हद तो तब हो गई जब भीषण गर्मी अप्रैल और मई के महीने में भी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी इंद्र मोहन नगर, हटा नाका, मांगंज वार्ड पांच में घरों के मीटर की जांच करने पहुंचे, तो यह मामला सामने आया। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की गई जिनकी बिजली खपत अचानक से कम हो गई। बिजली बिल भी सामान्य था। ऐसे बड़े मकान देखे गए जहां बिजली उपकरण अधिक जल रहे थे लेकिन बिजली की खपत कम आ रही है और बिल कम आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed