फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bike rider carrying Bhagwat Katha goods collided with a car, two died

Damoh: भागवत कथा का सामान लेकर जा रहे बाइक सवार कार से टकराए, दो की मौत, आरोपी चालक फरार

Fri, 14 Jun 2024 09:59 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 09:59 AM IST
सार

तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं।उनकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
Bike rider carrying Bhagwat Katha goods collided with a car, two died
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार

विस्तार

दमोह जिले के तारादेही थाने अंतर्गत देवरी मार्ग पर गुरुवार दोपहर भागवत कथा का सामान लेकर जा रहे दो बाइक सवार कार से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इसके बाद कार एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, उसका चालक माैके से फरार होा गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपर्द किया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


पूजन सामग्री लेकर लौट रहे थे युवक दोनों युवक
मान सिंह पिता पर्वत सिंह 30 और खलक पिता संतोष आदिवासी 35 तारादेही थाने के ग्राम झमरा के रहने वाले थे। मृतक खलक के भाई महेश आदिवासी ने बताया कि उसका भाई मान सिंह के साथ भागवत कथा का सामान लेने तारादेही गए थे। पूजन में कुछ सामग्री कम पड़ रही थी, इसलिए दोनों बाइक से गए थे। सामान लेकर वापस झमरा गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक खमतरा में टपरियो के पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में सवार लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed