फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bhadbhada waterfall remained deserted after the ban, people kept getting angry on social media

Damoh News: प्रतिबंध के बाद सुनसान पड़ा भदभदा वॉटरफॉल, सोशल मीडिया पर लोग जता रहे आक्रोश

Fri, 31 May 2024 06:43 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:43 PM IST
सार

भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने यहां नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया  पर अपना आक्रोश भी जता रहे हैं।  

विज्ञापन
Bhadbhada waterfall remained deserted after the ban, people kept getting angry on social media
सुनसान पड़ा वाटर फाल

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक में आने वाला भदभदा वॉटरफॉल दो दिन पहले तक हजारों लोगों की भीड़ से गुलजार हो रहा था, आज सुनसान है। कोई भी यहां नज़र नहीं आ रहा क्योंकि प्रशासन ने एक युवक की मौत के बाद इस वॉटर फॉल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस का पहरा यहां दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वॉटरफॉल पर प्रतिबंध लगने के बाद पूरे जिले के लोग सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जता रहे हैं। उनका कहना है कि वॉटर फॉल पर प्रतिबंध लगाना कोई विकल्प नहीं है सुरक्षा के उपाय करने चाहिए ताकि जिले का वॉटर फॉल आज लोगों के आकर्षण का केंद्र है। वह बना रहे और कई लोगों की रोजी-रोटी भी उससे चलती रहे। गर्मी के दिनों में भदभदा का वॉटर फॉल चालू रहता है क्योंकि पंचम नगर डैम से सुनार नदी में पानी छोड़ा जाता है। इस साल भी 10 लाख लीटर पानी नदी में छोड़ा गया। इसके बाद भदभदा चारों ओर से पानी से गुलजार हो गया। प्रतिदिन जिले के हजारों लोग गर्मी से निजात पाने के लिए यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने लगे। दो दिन पहले गैसाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद पथरिया एसडीएम महेंद्र गुप्ता ने भदभदा में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया और धारा 144 प्रभावशील कर दी।
विज्ञापन


गुरुवार को ही आदेश जारी किया गया। पुलिस तैनात कर दी गई है। जो भी व्यक्ति यहां पहुंच रहा है, पुलिस वाले उसे वापस कर रहे हैं। शुक्रवार को जब भदभदा वॉटरफॉल का जायजा लिया तो यहां केवल पत्थरों से पानी गिर रहा था। कोई भी व्यक्ति यहां नहाता हुआ नहीं दिखाई दे रहा था। स्थिति यह थी कि दो दिन पहले तक यहां हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। प्रशासन को पहले से ही यहां सुरक्षा के इंतजाम करने थे, लेकिन कोई इंतजाम नहीं किया। जब एक मौत हो गई तब यहां नहाने पर प्रतिबंध जरूर लगा दिया। अब लोगों का कहना है कि भदभदा पर प्रतिबंध लगाना कोई विकल्प नहीं है। यदि प्रशासन को इस वॉटर फॉल को सहेजने की चिंता है तो यहां सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि जिले के वासियों के लिए इस वॉटर फॉल का मजा लेने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed