फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bhadbhada Waterfall is called Chhota Bhedaghat water is released from Pancham Nagar during summer

Damoh News: भदभदा वाटरफॉल को कहा जाता है छोटा भेड़ाघाट, गर्मी में पंचम नगर से छोड़ा जाता है पानी

Sun, 12 May 2024 02:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 02:03 PM IST
सार

भदभदा वाटरफॉल इसी मौसम में शुरू होता है। इस स्थान को छोटा भेड़ाघाट भी कहा जाता है। यहां पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लोग नहाने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Bhadbhada Waterfall is called Chhota Bhedaghat water is released from Pancham Nagar during summer
वाटर फाल में नहाते लोग

विस्तार

दमोह जिले के हटा तहसील में हारट गांव के पास सुनार नदी पर स्थित भदभदा वाटरफॉल प्वाइंट इन दिनों पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस वाटरफॉल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है की गर्मियों में वाटर फॉल बंद हो जाते हैं, लेकिन भदभदा वाटरफॉल इसी मौसम में शुरू होता है। इस स्थान को छोटा भेड़ाघाट भी कहा जाता है। यहां पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लोग नहाने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जैसे ही सुनार नदी का पानी कम होता है, तब पंचमनगर डेम से नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। यह प्रक्रिया हर साल जल संसाधन विभाग की ओर से गर्मी के दिनों में की जाती है। इस बार भी विभाग ने सुनार नदी में 10 लाख लीटर पानी छोड़ा है। जिससे नदी के साथ-साथ भदभदा प्वाइंट भी गुलजार हो गया है। भीषण गर्मी में लोग भदभदा जलप्रपात का नजारा देखने और नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। यहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जाती हैं। लोग परिवार के साथ नहाते हुए अठखेलियां करते नजर आते हैं। वर्तमान छुट्टियों के चलते इस पिकनिक स्पॉट पर स्कूली बच्चे भी पहुंच रहे हैं। पास में ही छतरपुर जिले की सीमा भी लगी हुई है, इसलिए यहां के लोग भी भदभदा वाटरफॉल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed