{"_id":"664061e8f8c12809600fdccd","slug":"bhadbhada-waterfall-is-called-chhota-bhedaghat-water-is-released-from-pancham-nagar-during-summer-damoh-news-c-1-1-noi1223-1687214-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: भदभदा वाटरफॉल को कहा जाता है छोटा भेड़ाघाट, गर्मी में पंचम नगर से छोड़ा जाता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: भदभदा वाटरफॉल को कहा जाता है छोटा भेड़ाघाट, गर्मी में पंचम नगर से छोड़ा जाता है पानी
Sun, 12 May 2024 02:03 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:03 PM IST
सार
भदभदा वाटरफॉल इसी मौसम में शुरू होता है। इस स्थान को छोटा भेड़ाघाट भी कहा जाता है। यहां पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लोग नहाने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वाटर फाल में नहाते लोग
विस्तार
दमोह जिले के हटा तहसील में हारट गांव के पास सुनार नदी पर स्थित भदभदा वाटरफॉल प्वाइंट इन दिनों पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस वाटरफॉल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है की गर्मियों में वाटर फॉल बंद हो जाते हैं, लेकिन भदभदा वाटरफॉल इसी मौसम में शुरू होता है। इस स्थान को छोटा भेड़ाघाट भी कहा जाता है। यहां पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लोग नहाने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।
दरअसल, जैसे ही सुनार नदी का पानी कम होता है, तब पंचमनगर डेम से नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। यह प्रक्रिया हर साल जल संसाधन विभाग की ओर से गर्मी के दिनों में की जाती है। इस बार भी विभाग ने सुनार नदी में 10 लाख लीटर पानी छोड़ा है। जिससे नदी के साथ-साथ भदभदा प्वाइंट भी गुलजार हो गया है। भीषण गर्मी में लोग भदभदा जलप्रपात का नजारा देखने और नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। यहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जाती हैं। लोग परिवार के साथ नहाते हुए अठखेलियां करते नजर आते हैं। वर्तमान छुट्टियों के चलते इस पिकनिक स्पॉट पर स्कूली बच्चे भी पहुंच रहे हैं। पास में ही छतरपुर जिले की सीमा भी लगी हुई है, इसलिए यहां के लोग भी भदभदा वाटरफॉल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।