{"_id":"668e8e5916eb6f3b69040ed0","slug":"before-attending-the-wedding-three-friends-were-hit-by-an-unknown-vehicle-one-dead-and-two-seriously-injured-damoh-news-c-1-1-noi1223-1878379-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शादी में शामिल होने के पहले ही तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शादी में शामिल होने के पहले ही तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Wed, 10 Jul 2024 07:18 PM IST
दमोह ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:18 PM IST
सार
दमोह में बुधवार दोपहर तीन दोस्त बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन इसके पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
विस्तार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ा मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर तीन दोस्त बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन इसके पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार गणेश पाल निवासी समनापुर (30), सोनू पिता महेश पाल (17) निवासी मंगोला, हरचठ पिता दशरथ पाल (18) तीनों बाइक ई शादी में शामिल होने के लिए मंगरई गांव जा रहे थे। तभी इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें गणेश पाल की मौके पर मौत हो गई और दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा कर शव अस्पताल भिजवाया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।