फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bees attacked during Bhandara in the temple in Damoh

Damoh News: मंदिर में भंडारे के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, बच्चों सहित नौ लोग घायल

Sat, 11 May 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 02:30 PM IST
सार

Damoh News: पटना गांव में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। हमला होते ही सभी लोग अपने आपको बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इसके बाद भी मधुमक्खियों ने सभी को डंक मार दिए।

विज्ञापन
Bees attacked during Bhandara in the temple in Damoh
मंदिर में भंडारे के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के राजा पटना गांव में शनिवार दोपहर मंदिर में भंडारा के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। 

विज्ञापन


घायल बुजुर्ग महिला विमलाबाई 70 ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग गांव के मंदिर में भंडारा करने के लिए पहुंचे थे। पेड़ के समीप खाना बनाया जा रहा था, तभी पास के पेड़ में लगी मधुमक्खियों को धुआं लगा और मधुमक्खियां झुंड के रूप में आईं और उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमला होते ही सभी लोग अपने आपको बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इसके बाद भी मधुमक्खियों ने सभी को डंक मार दिए। परिवार के अन्य लोगों को खबर लगी तो सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें इलाज दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
बता दें कि मधुमक्खियों का हमला अधिक तेज नहीं था, इसलिए सभी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। घायलों में फूलबाई लोधी 70, राजबाई 40, चांदनी 12, अनुराधा 7, अंशिका 10, कुसुमबाई 7, गयाबाई 70, विमला बाई 70 सत्यम 10 शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed