फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   An innocent girl was raped by her neighbour in Damoh

Damoh Crime News: आठ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; जानें

Sat, 03 May 2025 10:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 10:46 PM IST
सार

Damoh: पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शुक्रवार रात घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। रात में ही पुलिस मासूम बच्ची को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
An innocent girl was raped by her neighbour in Damoh
हिंडोरिया थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में रहने वाली 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना शुक्रवार रात की है जहां पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों को देख आरोपी भाग गया। मासूम ने परिजनों की घटना की जानकारी दी रात में ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मासूम जब खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी आरोपी हल्लेभाई पिता लच्छू अहिरवार 25 ने मासूम को अकेले में ले जाकर दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों को घटना की जानकारी लगी और तत्काल हिंडोरिया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा -65(2), 127 (2) बीएनएस, 3,4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: दसवीं की छात्रा ने दोस्ती तोड़ी तो उसकी निर्वस्त्र फोटो अमन ने मां को भेजी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज    
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शुक्रवार रात घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। रात में ही पुलिस मासूम बच्ची को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा शनिवार शाम करीब 5:00 बजे दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्ची को न्यायालय ले जाया गया, जहां विशेष कोर्ट में उसके 164 के बयान दर्ज किए गए। वहीं परिवार के लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed