{"_id":"658ea0d1ff74e485a00ce3fd","slug":"an-auto-carrying-vegetable-vendors-was-hit-by-an-auto-coming-from-the-front-on-damoh-katni-road-two-injured-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह-कटनी मार्ग पर सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहे ऑटो को सामने से आ रहे ऑटो ने मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह-कटनी मार्ग पर सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहे ऑटो को सामने से आ रहे ऑटो ने मारी टक्कर, दो घायल
Fri, 29 Dec 2023 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:05 PM IST
सार
दमोह में दो ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। एक ऑटो में बैठकर सब्जी विक्रेता सगोनी जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अन्य ऑटो ने टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से दो सब्जी विक्रेता घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दमोह में ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के कुम्हारी थाना के ग्राम मझगुवां हंसराज में कटनी मार्ग पर सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहे ऑटो को सामने से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे दो सब्जी विक्रेता घायल हो गए। जिन्हें 108 की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया और टक्कर मारने वाला ऑटो चालक भाग गया। घटना गुरुवार रात की है।
मझगुवां हंसराज गांव के बाजार से ऑटो क्रमांक MP34 आर 2844 के चालक बसंत राय सब्जी विक्रेताओं को छोड़ने सगोनी जा रहे थे। तभी पटेरिया से धनगुवां कुम्हारी की ओर आ रहा ऑटो क्रमांक MP34 आर 3884 के चालक संदीप पिता हिम्मा चौधरी ग्राम धनगुवा ने बिजली पावर हाउस के पास उसके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और चालक घटनास्थल से भाग गया। ऑटो पलटते ही उसमें सवार मझगुवां बाजार से आ रहे सब्जी विक्रेता पहाड़ी साहू पिता बाबूलाल ग्राम सगोनी और परमी साहू पिता भगत सिंह निवासी ग्राम पटेरिया घायल हो गए और सब्जी सड़क पर फैल गई। हादसे में घायल पहाड़ी साहू के पैर की हड्डी बाहर निकल आई। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।