फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh After solving the first shift paper of MPPSC exam, the students came out with smiles on their faces

Damoh News: MPPSC परीक्षा की पहली पाली का पेपर हल करके निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान, बोले सरल था पर्चा

Sun, 23 Jun 2024 07:54 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Damoh After solving the first shift paper of MPPSC exam, the students came out with smiles on their faces
परीक्षा देकर लौट रहीं अभ्यर्थी - फोटो : फाइल फोटो
दमोह जिले में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर एमपीपीएससी परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी जो दोपहर 12 बजे पूरी हो गई है। पेपर हल कर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान थी उनका कहना था पेपर कुछ सरल आया है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए कुल 1868 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें से 1354 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र को लेकर सवाल जवाब किए तो ज्यादातर परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर काफी सरल आया है। छात्रा प्राची दुबे ने बताया कि पेपर तो सरल था इस बार यूपीएससी पैटर्न पर कुछ सवाल आए थे। कुछ छात्रों ने बताया कि सिलेबस चेंज हुआ था तो उन्हें लग रहा था कि पेपर कठिन होगा। उन्हें उम्मीद है कि वह बेहतर अंकों के साथ पास होंगे। छात्रों की बात की जाए तो वे भी काफी उत्साहित हैं। जिलेभर में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed