फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A herd of deer is frolicking in the fields amidst the rain, even the collector is thrilled to see it.

Damoh News: बारिश के बीच हिरणों का झुंड खेतों में कर रहा अठखेलियां, यह देखकर कलेक्टर भी हुए रोमांचित

Sun, 07 Jul 2024 12:55 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 12:55 PM IST
सार

सुबह लखरौनी से पथरिया मार्ग के बीच खेतों में हरियाली के बीच हिरणों का झुंड विचरण करते देखा गया। उसी दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भ्रमण पर थे। इस दौरान खेत में विचरण कर रहे वन्यजीवों को उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
A herd of deer is frolicking in the fields amidst the rain, even the collector is thrilled to see it.
खेत में घूमता हिरण का झुंड

विस्तार

दमोह जिले के ग्रामीण अंचलों में बारिश के मौसम के बीच हिरणों का झुंड जब अठखेलियां करता दिखाई देता है तो मन रोमांच से भर जाता है। क्योंकि, हरियाली के बीच यह जंगली जानवर काफी खूबसूरत लगता है। दमोह के पथरिया क्षेत्र में अक्सर हिरणों का झुंड खेतों में विचरण करते देखा जा सकता है और जब कलेक्टर ने हिरणों का झुंड देखा तो उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि सुबह लखरौनी से पथरिया मार्ग के बीच खेतों में हरियाली के बीच हिरणों का झुंड विचरण करते देखा गया। उसी दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भ्रमण पर थे। इस दौरान खेत में विचरण कर रहे वन्यजीवों को उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रकृति की खूबसूरती इस समय चारों ओर हरियाली के रूप में वसुधा पर बिखरी हुई है, जो हर किसी को मोह रही है। हिरणों का झुंड भी मानो इसे ही निहार रहा है।
विज्ञापन


बता दें पथरिया से लखरोनी मार्ग के बीच बड़ी संख्या में हिरण आए दिन देखे जाते हैं और बारिश के दौरान जब चारों ओर हरियाली छा जाती है तो यह झुंड में इसी तरह खेतों में उछल कूद करते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed