फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News 18 wheeler trolley goes off the road on Damoh-Jabalpur highway

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाइवे पर 18 चक्का ट्रॉला सड़क से उतरा, आधा हिस्सा रोड पर आने से यातायात बाधित

Mon, 01 Apr 2024 06:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 06:54 PM IST
सार

दमोह जिले से होकर गुजरने वाले दमोह-जबलपुर हाइवे पर 18 चक्का ट्रॉला सड़क से उतर गया। ट्रॉला का आधा हिस्सा सड़क पर आने से यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन
Damoh News 18 wheeler trolley goes off the road on Damoh-Jabalpur highway
सड़क से उतरा ट्रॉला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर मारुताल के समीप सोमवार दोपहर 18 चक्का ट्रॉला अचानक से अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। सामने एक बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बता दें कि ट्रॉला की लंबाई इतनी अधिक थी कि आधा हिस्सा रोड पर था और आधा सड़क से नीचे, जिससे यातायात बाधित रहा और क्रेन की मदद से ट्राला को सड़क से खिसकाया गया, तब जाकर रास्ता खुला।

विज्ञापन


ट्राला चालक बहादुर सिंह ने बताया, वह कुछ क्रेन के पार्ट्स लेकर लुधियाना से रायपुर जा रहा था। देहात थाना के मारुताल गांव के समीप पहुंचते ही एक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के लिए स्टियरिंग मोड़ा तो पूरा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और सामने बाउंड्री वॉल से टकरा गया।
विज्ञापन


इस हादसे में उसे मामूली चोट आई है। ट्रॉला की लम्बाई अधिक होने से आधा हिस्सा सड़क पर था और ड्राइवर का केबिन सड़क से नीचे। स्थानीय लोगों ने मदद कर उसे बाहर निकाला और क्रेन की मदद से पिछला हिस्सा सड़क से हटाया और ट्रॉला आगे बढ़ाया, तब जाकर यातायात सही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed