फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   15 women became mothers in Damoh on the day of Ayodhya Ramlala Pran Pratistha

Damoh: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महिलाओं की हुई डिलीवरी, माताओं ने बेटे का नाम रखा राम, बेटी को पुकारा सीता

Tue, 23 Jan 2024 11:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

कई पीढ़ियों के लिए यादगार हो गया 22 जनवरी का दिन दमोह में  15 महिलाएं बनी मां, बेटे के नाम राघव और बेटी का नाम रखा सीता, मन की मुराद हो गई पूरी।

विज्ञापन
15 women became mothers in Damoh on the day of Ayodhya Ramlala Pran Pratistha
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे बच्चे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में 15 महिलाओं के यहां 22 जनवरी को संतान का जन्म हुआ। यह दिन इन परिवारों की कई पीढ़ियों के लिए यह दिन यादगार हो गया। बेटों का नाम राघव और बेटी का नाम सीता रखा गया।
विज्ञापन


अयोध्या में जहां सोमवार को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था और इसकी धूम समूचे विश्व  में थी। वहीं इस विशेष महत्व के दिन गर्भवती महिलाएं भी चाहती थीं कि 22 जनवरी का दिन उनके लिए भी यादगार रहे। इसी क्रम में दमोह के जिला अस्पताल में 15  महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया और उनकी मन की मुराद पूरी हो गई, क्योंकि वह इसी दिन अपनी संतान को जन्म देना चाहती थीं। महिलाओं ने 8 बेटों और और 7 बेटियों को जन्म दिया। इनमें दो महिलाओं की डिलीवरी जिले से बाहर हुई है। जिन माताओं के यहां बेटा हुआ है, उनके नाम राघव और जिनके यहां बेटी हुई है उनके नाम सीता रखने का निर्णय परिजनों ने लिया।
विज्ञापन


यादगार हो गया दिन 
जिला अस्पताल में जिन महिलाओं ने बेटा, बेटियों को जन्म दिया है। उन महिलाओं का कहना है कि आज का दिन उनके लिए जीवन भर यादगार रहेगा और आने वाली कई पीढ़ियां इसे याद रखेगी। इन महिलाओं का कहना था कि हमारे लिए तो प्रभु राम और माता सीता ही साक्षात रूप में घर में पैदा हुए हैं और हम चाहेंगे कि भगवान राम की इन पर ऐसी कृपा रहे कि वह हमेशा ही सुखी, शिक्षित और संस्कारवान हो। इसी कारण आज के दिन इस पुनीत अवसर पर इन बेटों, बेटियों को जन्म दिया है और हमारे परिवार को काफी खुशी है कि इस विशेष अवसर पर हमारे परिवार में खुशी आई है। पथरिया के प्रबल सोनी ने बताया की उनकी पत्नी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया है 22 जनवरी का दिन हमारे लिए यादगार बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाली पीढ़ियां भी रखेंगे याद
बच्चों को जन्म देने वाली इन महिलाओं का कहना है कि भगवान राम की स्थापना में प्रत्येक व्यक्ति अपना किसी न किसी प्रकार का योगदान देने के लिए लालायित था और  जैसे ही सोमवार को भगवान की प्रतिमा की स्थापना हुई तो प्रत्येक व्यक्ति में एक जुनून सवार हो गया और वह किसी न किसी प्रकार से अपनी खुशी जाहिर करने के लिए जुट गया। किसी ने प्रसाद बांटा तो किसी ने फल बांटे तो किसी ने रामायण सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कर खीर का वितरण किया। इस प्रकार हर व्यक्ति अपना कहीं ना कहीं योगदान देता रहा।

इन महिलाओं ने दिया बेटे, बेटी को जन्म
22 जनवरी को जिन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। उनमें प्रियंका पति प्रबल सोनी, क्रांति पति बृजेश सिंह केवलारी, विनीता पति भूरा आदिवासी धरमपुरा, अर्चना बांसा तारखेडा, पूजा पति चंद्रेश रजक आनू, किरण पति  गणेश लुहर्रा, रिया पति विजन अस्पताल चौराहा दमोह, प्रियंका पति भूपेंद्र पिपरोधा ने बेटों को जन्म दिया। वहीं प्रीति पति  नारायण खिरिया, सीता  बक्सवाहा, पूनम पति  मनीष चौधरी मल्लपुरा, अंजलि पति आकाश जाटव शोभानगर, कविता पति  अनिल भूरी हिनौती, धनकवर पति  धीरज एवं परवेज पति अब्दुल निवासी बढ़याऊ ने बेटियों को जन्म दिया।

जिला अस्पताल दमोह के आरएमओ, डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि 22 जनवरी सोमवार को यादगार बनाने के लिए कुछ महिलाओं द्वारा अपनी डिलीवरी कराई गई। इनमें जिला अस्पताल में 7 बेटों एवं 6 बेटियों ने जन्म दिया।


छिंदवाड़ा में भी शुभ मुहूर्त में गूंजी किलकारियां
अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन मुहूर्त पर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। अकेले छिंदवाड़ा के गायनिक वार्ड में 12 नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसमें 8 बेटी और चार बेटे शुभ मुहूर्त में जन्मे। घर में नवजात शिशु के आगमन के बाद किसी ने उनका नाम राम रखा, तो किसी ने राघव, बेटियों का नाम माता सीता के नाम पर रखा गया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन सोमवार को 12 बच्चों ने जन्म लिया है। 8 बेटियां और 4 बेटे शामिल है। सोमवार दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच 3 बेटियों ने जन्म लिया है। 12 बजकर 15 मिनट पर पूजा पति पुरुषोत्तम ठाकुर और ज्योति पति आशीष यादव, 12 बजकर 30 मिनट पर गौरा पति संदीप मर्सकोले ने बेटियों को जन्मा। 11 बजकर 19 मिनट पर अमरवाड़ा के ग्राम घोघरी निवासी रानी पति राजकरण सूर्यवंशी ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed