फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   13 hectare forest burnt by setting fire in Rani Durgavati Tiger Reserve, two held

Damoh News: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 13 हैक्टेयर जंगल में लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 02:10 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो लोगों ने 13 हैक्टेयर के जंगल को आग लगाकर खाक कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
13 hectare forest burnt by setting fire in Rani Durgavati Tiger Reserve, two held
जंगल में आग लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गेम परिक्षेत्र झापन की बीट आरएफ 140, पीएफ 143, 144 प्रतिबंधित क्षेत्र में 23 मार्च को दो लोगों ने आग लगाई थी। इससे 13 हैक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया था। वन विभाग ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब यह लोग आग लगाने जा रहे थे, तब अग्नि सुरक्षा श्रमिक दशरथ गौड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकले, लेकिन उनकी पहचान वन सुरक्षा श्रमिक ने कर ली थी। संपूर्ण घटना की जानकारी गौड़ ने  वन अधिकारियों को दी। पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पाया गया कि सोनेसिंह पिता राजाराम गौंड़, 36 वर्ष, एवं जसवेंद्र पिता टेकसिंह गौंड, 23 वर्ष, ने ही वन भूमि में आग लगाई थी। जंगल में लगाई इस आग से लगभग 13 हैक्टैयर का जंगल जलकर खाक हो गया।  26 मार्च को दोनों आरोपियों को बयान के आधार पर ग्राम उन्हारीखेड़ा थाना तारादेही से गिरफ्तार कर गेम परिक्षेत्र झापन लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। अज्ञात वन अपराध दोनों आरोपियों के नाम से दर्ज किया गया। 27 मार्च को दोनों आरोपियों को दमोह न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में गेम परिक्षेत्र अधिकारी रेंजर टीआर भलावी, डिप्टी रेंजर फूलसिंह रजक, वनरक्षक त्रिवेंद्र ठाकुर, सुजीत सैनी, सुंदर लाल जैन, सुरक्षाकर्मी दशरथ सिंह ठाकुर, शिवदयाल यादव, सरगम लोधी, ओमप्रकाश धुर्वे, राजेश गौंड़ की प्रमुख भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed