फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   1252 vultures of four species were found in vulture count that lasted for three days in Nauradehi

Damoh: नौरादेही में तीन दिन चली गिद्ध गणना में चार प्रजातियों के मिले 1,252 गिद्ध, पहली गणना फरवरी में हुई

Thu, 02 May 2024 07:04 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 07:04 PM IST
सार

नौरादेही अभ्यारण्य में तीन दिनों तक चली गिद्ध गणना में चार प्रजातियों के 1,252 गिद्ध मिले हैं, जिससे वन विभाग काफी उत्साहित है। क्योंकि विलुप्त हो रही प्रजाति के गिद्ध यहां लगातार अपना रहवास बना रहे हैं। पहली गणना फरवरी माह में हुई थी।

विज्ञापन
1252 vultures of four species were found in vulture count that lasted for three days in Nauradehi
पेड़ पर बैठे गिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के नौरादेही अभ्यारण्य में तीन दिनों तक चली गिद्ध गणना में चार प्रजातियों के 1,252 गिद्ध मिले हैं, जिससे वन विभाग काफी उत्साहित है। क्योंकि विलुप्त हो रही प्रजाति के गिद्ध यहां लगातार अपना रहवास बना रहे हैं। पहली गणना फरवरी महीने में हुई थी, उस समय भी तीन साल की तुलना में पांच गुना अधिक गिद्ध मिले थे और 29 अप्रैल से दूसरी बार ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना शुरू हुई है, जिसमें सुखद परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


विश्व व्यापी गिद्ध गणना पूरे प्रदेश में 29 अप्रैल से शुरू हुई और एक मई को खत्म हो गई। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार गिद्धों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सागर वृत के अंतर्गत आने वाले चार वन मंडल के आंकड़े सामने आये हैं, उसमें नौरादेही और दमोह जिला भी शामिल है, जिसमें नौरादेही में 1,252 और दमोह में 332 गिद्ध मिले हैं।
विज्ञापन


सागर वृत के अंतर्गत आने वाले चार वनमंडल में नौरादेही, दक्षिण सागर, उत्तर सागर और दमोह इन सभी जगह गिद्ध गणना हुई। इसमें नौरादेही में पहले दिन 492 गिद्ध मिले, दूसरे दिन 425, तीसरे दिन 335 गिद्ध मिले, इस हिसाब से 1,252 गिद्ध यहां पाए गए हैं। इसी तरह दक्षिण सागर में पहले दिन 23, दूसरे दिन 21 जबकि तीसरे दिन 43 गिद्ध मिले। उत्तर सागर में पहले दिन 183, दूसरे दिन 160 तीसरे दिन 152 गिद्ध मिले। इसी तरह दमोह जिले में पहले दिन गिद्ध गणना के दौरान 50, दूसरे दिन 154 और तीसरे दिन 128 गिद्ध मिले। इस हिसाब से चारों वनमंडल में सबसे ज्यादा गिद्ध नौरादेही में मिले हैं, जिनकी संख्या 1,252 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें, वर्ष 2021 में हुई गिद्ध गणना में 300 गिद्ध नौरादेही में मिले थे। इसमें भी रहवासी और प्रवासी गिद्ध की प्रजाति शामिल थी। जो ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल से शुरू हुई थी, उसका उद्देश्य था कि इन दिनों प्रवासी गिद्ध क्षेत्र छोड़कर चले जाते हैं। इसलिए जो रहवासी गिद्ध हैं, उनके अनुमान और संख्या की जानकारी के लिए यह ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना कराई गई थी। इसमें काफी गिद्ध नौरादेही में मिले हैं। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना में नौरादेही की छह रेंजों में गिद्धों की चार प्रजाति मिली है।


नौरादेही अभ्यारण्य के वनमंडल अधिकारी अब्दुल अंसारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना पहली बार विभाग द्वारा कराई गई है। तीन दिन चली गिद्ध गणना में सबसे ज्यादा गिद्ध नौरादेही में मिले हैं, जो काफ़ी अच्छी खबर है। गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए अभयारण्य द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। यदि बात नैरादेही और वन मंडल दमोह की करें तो नौरादेही में दमोह वन मंडल की अपेक्षा चार गुना ज्यादा गिद्धों की संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed