फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Political turmoil again in Chhindwara: No-confidence motion passed against Corporation Chairman

छिंदवाड़ा में फिर सियासी घमासान: निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 8 अक्टूबर को पार्षदों की वोटिंग

Fri, 27 Sep 2024 10:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:54 AM IST
सार

भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने एक होटल में भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने सभी पार्षदों से एक जुटता के साथ नगर निगम में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का समर्थन दिया था। देर रात यह प्रस्ताव पास हो गया।

विज्ञापन
Political turmoil again in Chhindwara: No-confidence motion passed against Corporation Chairman
छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक बार फिर सियासी घमासान मचेगा। छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो को हटाने के लिए नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने एक प्रस्ताव कलेक्टर को दिया था। गुरुवार देर रात यह प्रस्ताव पास कर दिया गया। अब 8 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार दोपहर को भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने एक होटल में भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने सभी पार्षदों से एक जुटता के साथ नगर निगम में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का समर्थन दिया था। इसके बाद कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया गया था। इसके बाद देर रात कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। अब लगभग यह तय हो गया है कि 8 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दरअसल नगर निगम में कुल 48 वार्ड हैं जिसमें से 34 पार्षद बीजेपी के पास हैं जबकि 14 पार्षद कांग्रेस के पास हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पास है, इसी के चलते भाजपा अपना निगम अध्यक्ष बनाना चाह रही है। 
विज्ञापन


विजय पांडे और एक महिला पार्षद के नाम पर चल रहा मंथन
कांग्रेस में निगम अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। वरिष्ठ पार्षद विजय पांडे और एक महिला पार्षद के नाम पर अध्यक्ष बनाने का मंथन चल रहा है। हालांकि अध्यक्ष को कौन होगा इस पर अभी अंतिम मोहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed