फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Political equation of Chhindwara Lok Sabha seat Congress And BJP candidate Nakul Nath Vivek Bunty Sahu

Chhindwara Lok Sabha: मतदान कल, जनता की पसंद कौन? कमलनाथ के बेटे नकुल या भाजपा के बंटी, सीट का सियासी समीकरण?

Thu, 18 Apr 2024 12:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 18 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

Chhindwara Lok Sabha: 44 साल से छिंदवाड़ा की सत्ता कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य संभाल रहा है। लेकिन, इस बार यहां कांटे की टक्कर है। ऐसे में पूर्व सीएम कमलनाथ के सामने सांसद बेटे नकुलनाथ को जिताने के साथ-साथ अपने सियासी साम्राज्य को बचाने की चुनौती है।

विज्ञापन
Political equation of Chhindwara Lok Sabha seat Congress And BJP candidate Nakul Nath Vivek Bunty Sahu
छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान कल शुक्रवार को होगा। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। 19 अप्रैल यानी कल प्रदेश के छह सीटों पर मतदान होगा, इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है। इस सीट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलनाथ के बेटे नकुलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच टक्कर है। नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ और विवेक पीएम मोदी को आगे रखकर चुनाव लड़ रहे हैं। जानिए, क्या कहता है इस सीट का सियासी समीकरण।  
विज्ञापन


छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ का गढ़  
पिछले 44 साल से कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य यहां की सत्ता संभाल रहा है। लेकिन, इस बार यहां कांटे की टक्कर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सांसद के तौर पर यहां की जनता नकुलनाथ को ज्यादा पसंद नहीं कर रही है। ऐसे में पूर्व सीएम कमलनाथ के सामने सांसद बेटे नकुलनाथ को जिताने के साथ-साथ अपने 44 साल के सियासी साम्राज्य को बचाने की चुनौती है। चुनाव तरीख के एलान के बाद से ही कमलनाथ इसमें जोर-शोर से जुटें हुए हैं। अब कल मतदान हैं, ऐसे में जनता किसे सांसद बनाएगी, उसका परिणाम ईवीएम में कैद हो जाएगा, जो चार जून को सामने आएगा।     
विज्ञापन


कमलनाथ का इमोशनल कार्ड
नकुलनाथ को जिताने के लिए कमलाथ ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने बेटे के लिए रात-दिन छिंदवाड़ा में कैंप किए। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल में किए विकास कार्य गिनाएं और इमोशनल कार्ड खेला है। जनसभाओं में उन्होंने कहा- मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा के लिए समर्पित की है। मेरी आखिरी सांस यहां के लिए है। नकुलनाथ भी लगातार भावनात्मक अपील कर रहे हैं। उनकी पत्नी खेतों में फसल काटती हुई भी नजर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कमलनाथ को किया कमजोर
छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस सीट की सभी सात विधानसभा क्षेत्र को लेकर अलग-अलग रणनीति बनाई और उस पर काम किया। इसके अलावा कमलनाथ को कमजोर करने के लिए उनके करीबियों को भी भाजपा में शामिल किया गया। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहाके और 2019 विधानसभा के उपचुनाव में कमलनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को कमलनाथ से दूर कर भाजपा ज्वॉइन कराई गई। अब भाजपा को इसका कितना फायदा होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।     


जातिगत समीकरण
छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर आदिवासी मतदाताओं का प्रभाव है। यहां पर लगभग 38 फीसदी से ज्यादा आबादी आदिवासियों की है। यहां की सात विधानसभा सीटों में से तीन अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यही कारण है कि चुनावी सभाओं ओर रैलियों में कांग्रेस और भाजपा ने आदिवासियों को खूब साधने की कोशिश की। वहीं, जिले के शहरी इलाकों में सामान्य वर्ग की आबादी प्रभावी है।

फटाफट ये भी जानिए
  • छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटें 
  • 15 प्रत्याशी मैदान में, इनमें एक भी महिला नहीं
  • 16,32,190 मतदाता, इनमें 8,24,449 पुरुष, 8,07,726 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर।  

2019 का चुनाव परिणाम
 
उम्मीदवार              दल          मत                   मत प्रतिशत    
नकुलनाथ                कांग्रेस      5.9 लाख            47    
नाथशाह कवर्ती        भाजपा      5.5 लाख            44    

2014 का चुनाव परिणाम
उम्मीदवार              दल           मत                   मत प्रतिशत    
कमलनाथ              कांग्रेस       5.6 लाख             50.5    
चंद्रभान सिंह          भाजपा       4.4 लाख             40    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed