फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News: Politics boils over after Kamal Nath's statement, Congress MLA said - we will spread corpses

MP News: कमलनाथ के बयान के बाद सियासत में उबाल, कांग्रेस विधायक बोले- लाशें बिछा देंगे

Mon, 03 Mar 2025 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बयान पर सांसद विवेक बंटी साहू की प्रतिक्रिया से सियासत गरमा गई। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि "कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाखों लाशें बिछेंगी।" कांग्रेस ने सांसद से माफी की मांग की, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया। 

विज्ञापन
MP News: Politics boils over after Kamal Nath's statement, Congress MLA said - we will spread corpses
छिंदवाड़ा में सियासत गर्माई हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर सांसद विवेक बंटी साहू के पलटवार से सियासत गर्माई। अब कांग्रेस के सौसर विधायक विजय चौरे ने विवादित बयान दिया है। चौरे ने भरी सभा में कहा है कि कलेक्टर, एसपी सुन लें, यदि कमलनाथ जी पर उंगली उठी तो छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछ जाएंगी।
विज्ञापन


सबसे पहले समझिए मामला क्या है
दरअसल, कमलनाथ अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान हर्रई पहुंचे थे, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर टीआई को चेतावनी दी थी। हर्रई थाना प्रभारी मार्को पर भाजपा का बिल्ला लगाकर घूमने की बात कही थी। यहां तक कि उन्होंने भरे मंच से कहा था कि यह वर्दी ज्यादा दिन नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


बयान के बाद राजनीति में उबाल
कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा था कि अगर वर्दी ने उनकी धुलाई कर दी तो वे कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकर ने अवैध धंधे पर लगाम लगाई है। कमलनाथ जी  भूल गए हैं, अभी देश में मोदी जी का शासन है। मध्य प्रदेश में डा मोहन यादव जी का शासन। जिनकी एक ही मंशा है कि पुलिस बेहतर काम करे, और तुरन्त करवाई करें। पुलिस ने अपना काम कर रही है लेकिन कमलनाथ ने पुलिस को लेकर जो बयान दिया है वह निंदनीय है। उनको सोचना चाहिए कि छिंदवाड़ा की जनता ने उनकी धुलाई कर दी है, और अगर पुलिस ने उनकी धुलाई करना चालु की तब वे कहाँ जाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के बयान पर भड़के कांग्रेसी
सांसद बंटी साहू के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है, और उनसे माफी मांगने की बात कही है, यहां तक को सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इसमें विधायक विजय चौरे ने विवादास्पद बयान दे दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान चौरे ने एसपी और कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कमलनाथ जी पर उंगली उठी तो छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछ जाएंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने सांसद बंटी साहू पर रेत चोरी के आरोप लगाए और भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी करार दिया। इस विरोध प्रदर्शन में छिंदवाड़ा के सभी कांग्रेस विधायक शामिल हुए, जिन्होंने कमलनाथ पर सांसद की टिप्पणी के खिलाफ रैली निकालकर जोरदार विरोध जताया। चौरे के इस बयान के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


माफी मांगें सांसद
दरअसल इस बयान ने छिंदवाड़ा की राजनीति में उफान ला दिया है। कमलनाथ के पूर्व मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताया है, और कहा है कि सांसद को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed