फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News KamalNath will come to Chhindwara after one and a half months

MP News: डेढ़ महीने बाद छिंदवाड़ा आएंगे कमलनाथ, तीन फरवरी को सांसद नकुलनाथ के साथ पहुंचेंगे, संगठन की लेंगे बैठक

Tue, 30 Jan 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

डेढ़ महीने बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा आएंगे। वहीं, तीन फरवरी को सांसद नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
MP News KamalNath will come to Chhindwara after one and a half months
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग डेढ़ महीने बाद पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में तीन फरवरी को पहुंचेंगे। चार दिन के प्रवास पर कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन फरवरी को सुबह 10.50 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुचेंगे। यहां से वे ईमलीखेड़ा स्थित स्किल डेवपलमेंट सेंटर सीआईआई एवं एटीडीसी का निरीक्षण करेंगे, तत्पश्चात नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा।
विज्ञापन


सौसर और पांढुर्ना में होगा आयोजन
कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। जबकि सांसद नकुलनाथ का दोपहर 1.15 बजे ग्राम नंदेवानी एवं दोपहर 2.15 बजे ब्लॉक नांदनवाड़ी में आगमन होगा। जहां वे आयोजित आदिवासी सम्मेलन में उपस्थित होंगे। दोपहर 3.45 बजे शिकारपुर आगमन पश्चात सांसद नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 फरवरी को होंगे रवाना
कमलनाथ चार दिनों के प्रवास पर सांसद नकुलनाथ के साथ, चौरई जुन्नारदेव ब्लॉकों का दौरा करेंगे। इस दौरान में कांग्रेस पदाधिकारी की संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। इसके उपरांत 6 फरवरी को सुबह 10 बजे वह भोपाल के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed