{"_id":"66f6dc2e0b06ae87f40e4fe6","slug":"mp-news-babu-demanded-bribe-to-withdraw-pf-in-chhindwara-lokayukta-caught-him-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में पीएफ निकालने के लिए बाबू ने मांगी घूस, लोकायुक्त ने धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में पीएफ निकालने के लिए बाबू ने मांगी घूस, लोकायुक्त ने धर दबोचा
Fri, 27 Sep 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। वह पीएफ निकलवाने के नाम पर शिक्षक से घूस ले रहा था।
विज्ञापन
बाबू ने मांगी घूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के तामिया में बीईओ ऑफिस में पदस्थ बाबू सतीश तिवारी फंड निकलने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने बाबू को रंगे हाथों दबोचा है। बाबू के पास से नकद जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आवेदक शिक्षक कालीराम भारती निवासी बमहनी को फंड निकलवाना था, जिसकी एवज में बाबू सतीश तिवारी सहायक ग्रेड-3 ने 30 हजार की मांग की थी। इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। रिश्वत में लिए गए नोट के बाद सब इंस्पेक्टर के हाथ धुलाए गए, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। ट्रैप दल में डीएसपी लोकायुक्त दिलीप झरबड़े, निरीक्षक एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक बलिराम भारती को अपने पीएफ अकाउंट से आठ लाख 85 हजार रुपये निकालने थे, जिसकी एवज में क्लर्क सतीश तिवारी ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद 28 हजार रुपये में बात तय हुई थी, जिसके 10 हजार रुपये देने शिक्षक बाबू के ऑफिस गया था।
10 हजार की रिश्वत लेते बाबू पकड़ाया
जैसे ही शिक्षक ने 10 हजार रुपये बाबू को दिए। तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरे मामले पर पुलिस लोकायुक्त जबलपुर के डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि आरोपी सतीश तिवारी सहायक ग्रेड-3 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमिया जिल छिंदवाड़ा में पदस्थ है। आवेदक बलिराम भारती की शिकायत पर शुक्रवार को ट्रैप करके 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
