फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Madhya Pradesh Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Chhindwara On Thursday

Satta Ka Sangram: छिंदवाड़ा में गुरुवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल

Wed, 10 Apr 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 07:27 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल यानी गुरुवार को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Chhindwara On Thursday
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत नौ अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हुई। गुरुवार (11 अप्रैल) को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम गुरुवार को एमपी के छिंदवाड़ा पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में गुरुवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
चाय पर चर्चा (सुबह आठ बजे)

  • स्थान: शुक्ला ग्राउंड, छिंदवाड़ा
  • स्थानीय संपर्क: भोजराज रघुवंशी
  • मोबाइलः 9131535396

युवाओं से बात (दोपहर एक बजे)

  • स्थान: पुलिस लाइन ग्राउंड
  • स्थानीय संपर्क: भोजराज रघुवंशी
  • मोबाइलः 9131535396

राजनीतिक दलों से चर्चा (शाम पांच बजे)

  • स्थान: जेल बगीचा 
  • स्थानीय संपर्क: भोजराज रघुवंशी
  • मोबाइलः 9131535396

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed