फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   LS Polls Amit Shah paid obeisance at oldest Shri Ram temple in Kamal Nath stronghold Chhindwara

LS Polls: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में अमित शाह ने सबसे पुराने श्रीराम मंदिर में माथा टेका, कई नेता रहे मौजूद

Wed, 17 Apr 2024 11:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 11:54 AM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पुराने श्रीराम मंदिर में माथा टेका। उन्होंने भगवान प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
LS Polls Amit Shah paid obeisance at oldest Shri Ram temple in Kamal Nath stronghold Chhindwara
छिंदवाड़ा में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के घर छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देर रात रोड शो के बाद छिंदवाड़ा में विश्राम किया। इसके बाद रामनवमी के पावन पर्व पर वह सुबह-सुबह ऊंट खाना के सबसे प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


वैसे तो रोड शो के दौरान ही उन्हें छोटी बाजार स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना किया था। लेकिन आचार संहिता के कारण वे कार्यक्रम में देरी के चलती राम मंदिर में पूजा अर्चना नहीं कर पाए। वहींं, आज सुबह सबसे पहले वह राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु श्रीराम की आराधना की यहां से भी सीधे या दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर दो टूक शब्दों में कहा, हर हाल में परिणाम चाहिए। इससे पहले उन्होंने होटल अकॉर्ड में भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक लेकर दो टूक शब्दों में कहा कि इस बार नाराजगी से काम नहीं चलेगा। हर हाल में मुझे रिजल्ट चाहिए, किसी भी कंडीशन में हो छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी की जीत होना चाहिए। संगठन में यदि कोई गड़बड़ हुई तो चुनाव के बाद निपटा जाएगा। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed