फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Governor arrives in Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu was also present on the occasion.

Chhindwara News: छिंदवाड़ा पहुंचे राज्यपाल, कलेक्टर, एसपी और सांसद साहू ने की अगवानी, कल यह कार्यक्रम

Thu, 26 Sep 2024 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 01:01 PM IST
सार

राज्यपाल 2 दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं, जहां वे आदिवासी विकासखंड तामिया के छिंदी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेंगे और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Governor arrives in Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu was also present on the occasion.
राज्यपाल मंगू भाई

विस्तार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल विशेष विमान से आज गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा छिंदी के लिए रवाना हुए। जहां सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर, एसपी और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने उनका स्वागत किया। मंगू भाई पटेल के कार्यक्रम को लेकर छिंदी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पारंपरिक आदिवासी नृत्य के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, राज्यपाल 2 दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं, जहां वे आदिवासी विकासखंड तामिया के छिंदी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेंगे और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ग्राम सिधौली में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और एक मंचीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर भोजन करेंगे। इसके बाद, राज्यपाल पटेल छिंदी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा इमलीखेड़ा हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


कल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल 
राज्यपाल छिंदवाड़ा के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद, 27 सितंबर को सुबह 10:30 बजे राज्यपाल श्री पटेल राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 12:15 बजे वे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से हेलिकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे और 1:25 बजे राजभवन, भोपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

राज्यपाल मंगू भाई

 

राज्यपाल मंगू भाई

राज्यपाल मंगू भाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed