{"_id":"65b91be9e8367694770232d4","slug":"chhindwara-women-came-to-public-hearing-with-empty-goons-asking-for-water-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जनसुनवाई में खाली गुंड लेकर पानी मांगने पहुंची महिलाएं, बोहता के ग्रामीणों की राशन बांटने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जनसुनवाई में खाली गुंड लेकर पानी मांगने पहुंची महिलाएं, बोहता के ग्रामीणों की राशन बांटने की मांग
Tue, 30 Jan 2024 09:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:25 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में जनसुनवाई के दौरान खाली गुंड लेकर पानी मांगने महिलाएं पहुंच गईं। वहीं, बोहता के ग्रामीणों ने गांव में राशन बांटने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
खाली गुंड लेकर पानी मांगने पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को राशन और पानी न मिलने से परेशान अलग-अलग गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग रखी। इसमें मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम कुकुडी खापा की महिलाएं खाली गुंड लेकर जलसंकट की समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंची।
विज्ञापन
खाली गुंड लेकर आई आरती कड़वे का कहना है कि उनके गांव में पिछले कुछ महीने से पानी की समस्या है। उनकी पंचायत जमुनिया माल के अंतर्गत आती है, जहां पर इस समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने खाली गुंड लाकर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया।
विज्ञापन
बोहता के ग्रामीणों ने गांव में राशन वितरण की रखी मांग
वहीं, बोहता के ग्रामीणों ने गांव में राशन वितरण किए जाने की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बोहता में लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। उन्हें गांव से दूर पखड़िया में राशन दिया जाता है, जहां पर लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
नवेगांव उदासी में भी नहीं मिल रही बिजली
इसी तरह मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम नवेगांव उदासी के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं सुनाई। उनका कहना था कि नवेगांव उदासी में सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
