फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Women and Child Development Department is in superstition, a trick pasted in Badkuhi office

Chhindwara: महिला बाल विकास विभाग अंधविश्वास में, बड़कुही कार्यालय में चिपकाया टोटका, अफसर भी नहीं दे रहीं जवाब

Wed, 22 May 2024 09:54 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 09:54 AM IST
सार

महिला बाल विकास विभाग बहुत सारे अंधविश्वास और परंपराओं के खिलाफ काम करता है, लेकिन परासिया महिला बाल विकास विभाग के अपने कार्यालय के दरवाजे पर लगा टोटका अंधविश्वास की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Chhindwara: Women and Child Development Department is in superstition, a trick pasted in Badkuhi office
छिंदवाड़ा में महिला बाल विकास के ऑफिस के गेट पर चिपका टोटका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के महिला बाल विकास विभाग में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। गौर किया जाए तो यह विभाग बहुत सारे अंधविश्वास और परंपराओं के खिलाफ काम करता है, लेकिन परासिया महिला बाल विकास विभाग के अपने कार्यालय के दरवाजे पर लगा टोटका अंधविश्वास की ओर इशारा करता है। दरवाजे पर टोटका किसने-कब लगाया इसको लेकर कोई कर्मचारी कुछ नहीं जानता।
विज्ञापन


आज जब लोग कार्यालय में गए तो दरवाजे पर चिपके टोटके पर नजर गई। लोगों को लगा कार्यालय को नजर से बचाने और सब कुछ अच्छा करने के लिए कार्यालय के दरवाजे पर कुछ टोटका किया गया है। एक ट्रांसपरेंट पन्नी में कोई कागज रखकर इसे स्क्रू से कसकर दरवाजे पर टेप से चिपका दिया गया है। कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो इसे चिपका हुआ देखा। किसने इसे चिपकाया है इसकी किसी को जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला बाल विकास विभाग परासिया इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। बड़कुही की सहायिका की नियुक्ति में गलत दस्तावेज के आधार पर चयन करने की लगातार शिकायतें हो रही हैं। इस बीच परियोजना अधिकारी को दो बार छिंदवाड़ा अटैच किया गया। ऐसे में कार्यालय में सब कुछ अच्छा चलने के लिए इस तरह का टोटका करने की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक बोली- किसी ने की बदमाशी
सारे मामले को लेकर पर्यवेक्षक एलिस खुजुर ने बताया कि कार्यालय प्राइवेट जगह पर लगता है, किसी ने यहां बदमाशी की होगी। अभी वे चेक कर रही हैं कि यह क्या है। हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है या फिर किसी बच्चे ने यहां पर कुछ चिपकाया होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed