{"_id":"65ec48f09d9af71169064de6","slug":"chhindwara-six-people-fall-ill-due-to-food-poisoning-family-members-suffer-from-vomiting-and-diarrhea-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: फूड पॉइजनिंग से छह लोग बीमार, रामकोना में फलाहार करने के बाद परिवार के लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: फूड पॉइजनिंग से छह लोग बीमार, रामकोना में फलाहार करने के बाद परिवार के लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित
Sat, 09 Mar 2024 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए। रामकोना में फलाहार करने के बाद लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के रामाकोना में एक ही परिवार के छह सदस्य महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार रात फलाहार करने के बाद शनिवार अलसुबह उल्टियां होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका डाक्टरों ने इलाज किया, जिसके बाद उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुधीर इधाते रामाकोना का रहने वाला है। उसके परिवार में कीर्ति सुनील इधाते, सोनाली अनिल इधाते, मोनिका राजेंद्र इधाते हैं। सुधीर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर परिवार के सभी सदस्य उपवास थे। शाम को रजगिरा और सिंगाड़े की आटे की पूरी और टमाटर की चटनी बनाई थी। रात नौ बजे सभी ने मिलकर यह फलाहर की। फलाहार करने के बाद सभी लोग सो गए। अलसुबह चार बजे करीब सभी को एक के बाद एक उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद सभी सदस्यों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने सभी का इलाज किया। इलाज के बाद सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें एक भी बच्चा शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चों का उपवास नहीं था। इसलिए किसी भी बच्चे को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
सभी की हालत में सुधार
इधाते परिवार के सभी सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सभी की हालत में सुधार है। फिलहाल, फूड पॉइजनिंग का खतरा अब कम हो गया है।
