फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Raped a woman in the name of treatment, was blackmailing her by making a video, police arrested

Chhindwara: महिला से इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 08:21 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 08:21 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर रुपयों हड़पने का मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर पहले तो महिला का वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Raped a woman in the name of treatment, was blackmailing her by making a video, police arrested
छिंदवाड़ा न्यूज, ब्लैकमेलिगं और दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें कथित आरोपी ने पहले  इलाज के बहाने महिला को कमरे में बुलाया फिर उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। यहां तक कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बना लिया इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मोहखेड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिमरिया में रहने वाला लाल सिंह महोबे देसी इलाज करता था। इसके चलते क्षेत्र की एक महिला अपनी शारीरिक समस्या को लेकर उस दवा लेने के लिए गई थी। महिला की मानें तो आरोपी ने उसे अकेले में बुलाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का वीडियो बना लिया। बाद में महिला को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए वह 50000 रुपयों की डिमांड करने लगा। इसके बाद महिला ने उसे रुपये दे भी दिए। बाद में उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो महिला ने हिम्मत कर अपने पति को बताया। इसके बाद पति के साथ वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed