फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Youth throws stone at friend over dispute over wages, dies before reaching hospital

Chhindwara News: मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक ने दोस्त को मारा पत्थर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Fri, 19 Jul 2024 11:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में पैसों के विवाद में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Youth throws stone at friend over dispute over wages, dies before reaching hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के धबई गांव में पैसों के विवाद में एक मजदूर ने साथी की हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे दोनों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक ने पत्थर मारकर दूसरे को घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सिंगोड़ी पुलिस के अनुसार धगई निवासी 28 साल का नीलकमल पिता जगदीश सल्लाम अपने दोस्त संजू भलावी के साथ गांव में मजदूरी का काम करता था। दोनों तीन दिन से एक खेत में किसान के यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बुधवार को दोनों को मजदूरी मिली तो संजू ने अधिक पैसा रख लिया और नीलकमल को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद नीलकमल शराब के नशे में संजू के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। इस दौरान संजू भी नशे में था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद के बीच संजू ने एक पत्थर उठाकर नीलकमल को मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलकमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी संजू भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed