{"_id":"65cb6d862ecd2532f107f434","slug":"chhindwara-news-vehicle-owners-accused-the-mineral-department-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: खनिज विभाग पर वाहन मालिकों ने लगाया आरोप, रॉयल्टी रहने के बाद भी बनाया जा रहा है प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: खनिज विभाग पर वाहन मालिकों ने लगाया आरोप, रॉयल्टी रहने के बाद भी बनाया जा रहा है प्रकरण
Tue, 13 Feb 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:54 PM IST
सार
वाहन मालिकों ने बताया, आठ फरवरी को जनसुनवाई में ज्ञापन दिए थे। लेकिन उनके प्रकरण की किसी तरह से कोई सुनवाई नहीं हुई। एक बार फिर से भी अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
वाहन मालिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा खनिज विभाग के खिलाफ मंगलवार को वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया। जनसुनवाई में आवेदन देते हुए खनिज विभाग पर यह आरोप लगाया गया कि कुछ वाहनों पर रॉयल्टी रहने के बाद भी जबरन प्रकरण बनाया गया है। जो पूरी तरीके से न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्टर ने बताया कि ट्रांसपोर्टर पक्की रॉयल्टी लेकर चलते हैं। उसके बावजूद भी खनिज विभाग द्वारा गिट्टी एवं रेत की रॉयल्टी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण हमें व्यवसाय करने में समस्या हो रही है। कृपया कर खनिज में गिट्टी एवं मुरम की रॉयल्टी उपलब्ध कराई जाए एवं हम वाहन मालिक पर जबरन कार्रवाई न की जाए। खनिज अधिकारी का व्यवहार कुशल नहीं है एवं वाहन मालिकों पर द्वेष पूर्ण कार्रवाई की जाती है। वाहन पर रॉयल्टी होने के बाद भी ओवर लोड कार्रवाई की जाती है, जो कि न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
क्योंकि हमारे वाहन बॉडी लेवल माल लाते हैं। खदानों में किसी भी तोल काटा मापदंड के लिए नहीं लगा है। हम वर्षों से ऐसा ही व्यापार करते हैं, इसके पहले खजिन विभाग ने कभी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की। वाहन मालिकों ने बताया कि उन्होंने आठ फरवरी को भी जनसुनवाई में ज्ञापन दिए थे। लेकिन उनके प्रकरण की किसी तरह से कोई सुनवाई नहीं हो पाई। आज एक बार फिर से भी अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
