{"_id":"662338edad085461f407e83c","slug":"chhindwara-news-speeding-vehicle-hits-bike-driver-death-on-the-spot-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Sat, 20 Apr 2024 09:09 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:09 AM IST
सार
हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाडा में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से चौरई जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। चौरई मार्ग पर इसरा उमरिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को पहियों तले रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुकड़ा जगत ताज नगर निवासी 63 वर्षीय महफूज पिता अब्बास अली गुरुवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से शाम करीब पांच बजे चौरई निकले थे। रात को परिजनों को सूचना मिली कि महफूज हादसे का शिकार हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। आज पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया, और केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पानी में डूबने से बच्चे मौत
इधधर, खेल-खेल में पानी के टांके में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दमुआ के नंदौरा निवासी जयसिंह लौबो अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी वियांशी के साथ गांगीवाड़ा में रह रहा था। गुरुवार के दिन दंपत्ति काम पर लगे थे, इस दौरान वियांशी खेलते वक्त पानी के टांके में गिर गई। परिजन उसे निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
