फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News Raid on cold drink factory in Kakai Food Department sealed machine sample sent to lab

Chhindwara: ककई में कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, फूड विभाग ने मशीन सील किया, लैब भेजा गया सैंपल

Thu, 23 May 2024 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 05:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के ककई में फूड विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्री को सील किया है। साथ ही मशीन को जब्त कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Chhindwara News Raid on cold drink factory in Kakai Food Department sealed machine sample sent to lab
कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी लेवल लगाकर अमानक कोल्ड ड्रिंक निर्माण के धंधे का खाद्य विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। दरअसल, फूड विभाग को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ककई में कासिम पेप्सी कम्पनी में अवैध रूप से कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद तत्काल फूड अधिकारी गोपेश मिश्रा, पंकज घाघरे, पुरुषोत्तम भंडूरिया की टीम ने ककई में छापामार कार्रवाई कर द्वारा कासिम पेप्सी निर्माणकर्ता के निर्माण स्थल पर छापामार कार्रवाई की।

विज्ञापन


कार्रवाई में पाया कि दूर अंचल में पैकिंग मशीन लगाकर एन्जॉय, कुग्गी जैसे विभिन्न प्रकार की कोल्ड ड्रिंक्स का निर्माण किया जा रहा है। पैकिंग के लिए खरीदी गई बोतलों, बेची गई कोल्ड ड्रिंक्स के विक्रय बिल का कोई आता-पता नहीं है। कई आवश्यक दस्तावेज के बारे में पूछने पर कोई जानकारी मालिक नहीं दे पाया। लेबल कहां से छाप कर आ रहे हैं, उसका कोई बिल आदि भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन


अत्यधिक अनियमितताओं के चलते कोल्ड ड्रिंक निर्माण बंद कर निर्माण मशीन को सील कर दिया गया है। साथ ही स्टाक में उपस्थित कोल्ड ड्रिंक का नमूना लैब से परीक्षण कराने हेतु लिया गया है। आगे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। अमानक कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। खासकर बच्चों के पेट और रोग प्रतिरोधक क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यहां तक कि अमानक कोल्ड ड्रिंक जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed