फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News Mother becomes minor in Pandhurna case registered against accused

Chhindwara News: नाबालिग बनी मां, आरोपी पर केस दर्ज, युवक के साथ पत्नी की तरह रह रही थी

Mon, 29 Jan 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद नाबालिग बालिका के कथित रूप से पति दिघोरी निवासी राधेश्याम के खिलाफ धारा-376 (3) (2) (एन) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगे की विवेचना लावाघोगरी थाने से की जा रही है।

विज्ञापन
Chhindwara News Mother becomes minor in Pandhurna case registered against accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांढुर्ना में एक अजीब मामला सामने आया, जहां शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में एक 14 साल 10 माह की नाबालिग किशोरी बालिका ने शिशु को जन्म दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लावाघोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यह बालिका राधेश्याम पिता मेहतलाल उईके (20) निवासी दिघोरी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। तीन दिन पहले किशोरी बालिका को प्रसव के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान स्टाफ नर्स को बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई। नाबालिग के गर्भवती अवस्था में पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी तहरीर पांढुर्ना पुलिस थाने भेजी। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बालिका के कथित रूप से पति दिघोरी निवासी राधेश्याम के खिलाफ धारा 376 (3) (2) (एन) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अब मामले में आगे की विवेचना लावाघोगरी थाने से की जा रही है। एसडीओपी राकेश पेंद्रो ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed